धनबाद, जून 24 -- धनबाद, प्रतिनिधि डोमन महतो पर जानलेवा हमला करने के मुकदमे की सुनवाई सोमवार को अदालत में हुई। इस दौरान सांसद ढुलू हाजिर नहीं थे। एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश डीसी अवस्थी की अदालत में सांसद ढुलू की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ललन ओझा ने बहस की। सांसद ढुलू की ओर से बहस पूरी होने के बाद अदालत ने अभियोजन को बहस करने का आदेश दिया। डोमन महतो की शिकायत पर 29 अप्रैल 2019 को प्राथमिकी ढुलू महतो, अजय गोराईं, बूढ़ा राय, कृष्णा रविदास उर्फ विनय रविदास एवं बिट्टू सिंह के विरुद्ध गाली गलौज व जानलेवा हमला का आरोप लगाते हुए दर्ज की गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.