कोडरमा, अक्टूबर 4 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड के नवलशाही थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात एक बड़ी आपराधिक वारदात हुई। गांव के चबूतरे पर बैठे संतोष मेहता को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। घटना के समय संतोष मेहता अपने सहयोगी महावीर कुमार के साथ बैठे थे। अचानक पहुंचे हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली संतोष मेहता की गर्दन में लगने से वे लहूलुहान हो गए। घायल को पहले स्थानीय निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल कोडरमा और फिर बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। क्लीनिक के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि मेहता की गर्दन के पास गहरा जख्म था और अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। ना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि पुलिस सक्रिय हो गई है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.