कोडरमा, फरवरी 13 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत डोमचांच क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रमों की गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रखंड कार्यालय सभागार, डोमचांच में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में सभी बीएलओ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता को प्रभावी बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। बैठक के दौरान सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराएं तथा 23 फरवरी को अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रे...