कोडरमा, दिसम्बर 25 -- डोमचांच। बैजनाथ प्रसाद स्नेही कॉलेज ऑफ एजुकेशन में क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के सचिव हिमांशु कुमार, प्राचार्य डॉ. भूपेंद्र ठाकुर सहित शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं ईसा मसीह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई। इस अवसर पर सचिव हिमांशु कुमार ने ईसा मसीह की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संरक्षक इंजीनियर प्रेमांशु कुमार, डॉ. विनोद कुमार, प्रो. हरीश कुमार नीरज, प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...