कोडरमा, सितम्बर 16 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित पचगावां मोड़ के पास सोमवार की देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। हादसे में फुलवरिया निवासी रोहित साव (19) की मौत हो गई, जबकि कुंदन मेहता और सचिन मेहता, दोनों अरकोसा (मरकच्चो) निवासी, गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर डोमचांच बाजार से फुलवरिया की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रोहित साव को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि रोहित साव दो महीने पहले ही मुंबई से काम छोड़कर घर लौटे थे और हाल ही में ड्राइविंग लाइसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.