कोडरमा, फरवरी 15 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय डोमचांच सहित आसपास के क्षेत्रों के तेतरियाडीह, दुरोडीह, ढोढ़ाकोला, मसनोडीह, जेरुआडीह, नावाडीह, बेहराडीह, बगड़ो, बगरीडीह, काराखुट, महथाडीह, मसमोहना, ढाब, सपही, जानपुर, पारोह आदिमें महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिरों में रंग-बिरंगी झालरों और फूलों से विशेष सजावट की गई थी। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें जलाभिषेक के लिए देखी गईं। भक्तों ने बेलपत्र, धतूरा, दूध एवं गंगाजल अर्पित कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। पूरे दिन "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से शिवालय गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान शिव से सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना की। वहीं देर शाम विभिन्न गांव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.