कोडरमा, जनवरी 21 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद ने नीरू पहाड़ी, डोमचांच स्थित मीट एवं चिकन दुकानों का मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान के पास नगर पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) तथा फूड लाइसेंस नहीं पाया गया। निरीक्षण के क्रम में कुल सात मीट-चिकन दुकानों को नोटिस जारी किया गया। दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि वे फूड लाइसेंस तथा नगर निकाय से एनओसी प्राप्त कर नियमों के अनुरूप ही दुकान का संचालन करें। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि सभी दुकानदारों को सदर अस्पताल में आयोजित होने वाली आगामी बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिषेक आनंद, डोमचांच थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुबोध कुमार पाठक, जिला ...