कोडरमा, सितम्बर 24 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद कोडरमा ने डोमचांच प्रखंड स्थित फुलवरिया दुर्गा मंडप में एक किसान सम्मेलन और संगोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र राज ने की, जबकि संचालन प्रखंड मंत्री किरण प्रकाश ने किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रांत टोली सदस्य अजय वर्मा ने किसानों को गौ माता से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वर्मा ने किसानों को बताया कि गौ माता के गोबर से खाद, लकड़ी, दिया, अगरबत्ती, मोबाइल चिप्स, साबुन सहित कई अन्य उपयोगी वस्तुएं बनाई जा सकती हैं और उनका उपयोग करना चाहिए। प्रांत सामाजिक समरसता सह प्रमुख मनोज चंद्रवंशी ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना काल से लेकर अब तक की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला मंत्री प्रदीप सिंह ने उपस्थित लो...