कोडरमा, जुलाई 11 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ढाब पंचायत अंतर्गत गोरियाडीह गांव में बीते दिनों से हो रही लगातार तेज बारिश ने एक गरीब महिला का आशियाना छीन लिया। मंगलवार दोपहर अचानक कच्चा मकान ढह जाने से महिला बेघर हो गई। पीड़िता की पहचान मासोमत फुलवा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, भारी वर्षा के कारण मिट्टी से बना मकान पूरी तरह ढह गया। सौभाग्यवश घटना के समय फुलवा देवी घर में नहीं थीं, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। मगर घर में रखा सारा सामान - रसोई के बर्तन, बिस्तर, अनाज और जरूरी कागजात - मलबे के नीचे दबकर बर्बाद हो गया। फुलवा देवी के पति का कुछ वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है और उनका बेटा एवं बहू अलग रहते हैं। वह अकेले ही उस जर्जर कच्चे मकान में रह रही थीं। अब घर गिर जाने के बाद उनके पास सिर छुपाने के लिए भी जगह नहीं बची है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.