कोडरमा, नवम्बर 29 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोठियारबार में शनिवार को हुए बच्चों के मामूली विवाद ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। बच्चों के बीच हुई कहासुनी पर दोनों पक्षों के परिजन आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के कुल 13 लोग घायल हो गए। सभी को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, खेलने के दौरान बच्चों की छोटी-सी कहासुनी पर दोनों ओर से लोग इकट्ठा हो गए और तनाव बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.