कोडरमा, जून 4 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि थाना परिसर में मंगलवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक सीओ रवींद्र पांडेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में थाना प्रभारी ओमप्रकाश, सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। सीओ रविंद्र पांडेय ने कहा कि सात जून को इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक बकरीद का त्योहार है, जिसे ईद उल अजहा के नाम से भी जाना जाता है। बकरीद का पर्व शांति, सौहार्द और भाइचारे के साथ मनाने की अपील की गई। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वाले, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल तैनात रहेंगे। मुस्लिम समुदाय के लोगों से अपील करते हुए कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.