कोडरमा, मार्च 18 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवसागर में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में सोमवार को जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से पांच लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों की पहचान 69 वर्षीय बसंती देवी,16 वर्षीय सूरज देव कुमार, 70 वर्षीय बृजनंद मेहता तीनों शिवसागर निवासी, 30 वर्षीय खुशबू चंद्रवंशी, परसुनी चतरा, किरण कुमारी चक इटखोरी निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों पक्षपुराना आपसी विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए। इस दौरान डंडे और पत्थर के वार के कारण दोनों पक्षों से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ लोगों को हल्की- फुल्की चोट आई है। घटना की सूचना पाकर डोमचांच पुलिस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेज दिया। यहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने कहा कि दोनों पक्षो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.