कोडरमा, जनवरी 31 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच नगर पंचायत चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन शनिवार को कोई भी नामांकन प्रपत्र नहीं बिका। नगर पंचायत में अध्यक्ष पद और 14 वार्डों के लिए चुनाव होने हैं, लेकिन चुनावी गतिविधियों के बीच नगरवासियों में नाराजगी दिखाई दे रही है। नगर पंचायत कार्यालय के बाहर सैकड़ों महिलाओं की भीड़ देखी गई, जो नगर प्रशासन की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। महिलाओं को पता चला कि नगर पंचायत के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई है। इस पर उन्होंने नगर को भंग करने की मांग जोरदार ढंग से उठाई। नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में प्रशासन और नगर पंचायत के लोगों के बीच गहन चर्चा हुई। झारखंड आंदोलनकारी देवेन्द्र मेहता ने कहा, "हमें नगर पंचायत नहीं चाहिए, हमें ग्राम पंचायत चाहिए।" वहीं, प्रेमांशु कुमार ने बताया कि नगर पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.