कोडरमा, फरवरी 21 -- डोमचांच। डोमचांच के अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी उमेश वर्मा के समर्थन में शनिवार को प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन सैकड़ों समर्थकों एवं युवाओं ने सभी 14 वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल रैली निकालकर मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने तथा उमेश वर्मा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया गया।मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व स्वयं प्रत्याशी उमेश वर्मा ने किया। रैली की शुरुआत प्रत्याशी के नए आवास से हुई। समापन के अवसर पर उमेश वर्मा ने समर्थकों, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनके उत्साह और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...