कोडरमा, फरवरी 14 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। "आपका प्रत्याशी, आपके द्वार" अभियान के तहत भाजपा के समर्थित प्रत्याशी उमेश वर्मा ने शनिवार को डोमचांच नगर पंचायत में घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने क्रम संख्या एक पर एयर कंडीशनर छाप पर वोट देने की अपील की। इस दौरान उमेश वर्मा ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और नगर पंचायत के समुचित विकास तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे डोमचांच को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं विकसित नगर पंचायत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अभियान में विशेष रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, पूर्व जिला महामंत्री परमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.