कोडरमा, फरवरी 4 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को प्रखंड परिसर में दिनभर चुनावी हलचल देखी गई। संभावित उम्मीदवारों का नामांकन परचा खरीदने के लिए लगातार आना-जाना लगा, जिससे परिसर में चहल-पहल का माहौल बना रहा। नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अब तक कुल 6 उम्मीदवारों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे हैं। इनमें पप्पू मेहता, सूरज उजाला, उमेश वर्मा, बसंत मेहता, रोहित मेहता और संतोष यादव शामिल हैं। अध्यक्ष पद की चुनावी तस्वीर धीरे-धीरे स्पष्ट होती नजर आ रही है। वहीं, वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 48 नामांकन प्रपत्र की बिक्री हुई है। हालांकि, वार्ड संख्या 5 और 11 से अब तक किसी ने नामांकन नहीं कराया, जिससे इन वार्डों में फिलहाल राजनीतिक गतिविधियां कम नजर आ रही हैं। प्रशासन ने चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लि...