कोडरमा, जनवरी 3 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। डोमचांच स्थित चेतना केंद्र (गायत्री मंदिर) में देव संस्कृति विश्वविद्यालय, शांतिकुंज हरिद्वार (उत्तराखंड) से आयी देवकन्याओं आयुषी शर्मा, सुप्रिया व दुर्गेश नंदिनी के नेतृत्व में एक्यूप्रेशर थेरेपी व योग जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सभी निरोग हो- सभी स्वस्थ हों की भावना के साथ नित्य संचालित हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान देवकन्याओं ने एक्यूप्रेशर थेरेपी के माध्यम से सामान्य शारीरिक समस्याओं से प्राकृतिक रूप से राहत पाने की विधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक्यूप्रेशर का नियमित अभ्यास करने से स्थायी लाभ प्राप्त होता है। इसके साथ ही प्रज्ञा योग, सूर्य नमस्कार व सुषुम्ना प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, स...