कोडरमा, सितम्बर 25 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। डोमचांच प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के अवसर पर माहौल भक्तिमय बना हुआ है। विभिन्न जगहों पर दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने का काम जारी है। पूजा पंडालों में आकर्षक सजावट की जा रही है। सप्तमी के दिन से श्रद्धालुओं के लिए पंडाल के कपाट खोल दिए जाएंगे। शिवसागर, समितियों द्वारा भव्य पंडाल निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मां दुर्गा के दर्शन के लिए ग्रामीण उत्साहित हैं। यह पर्व राक्षसी शक्तियों पर दैविक शक्तियों की विजय का प्रतीक माना जाता है और पूरे प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जाता है। 1917 से शिवसागर कैंप में हो रही दुर्गा पूजा शिवसागर कैंप डोमचांच का ऐतिहासिक पूजा स्थल माना जाता है। यहां 1917 से बंगाली विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा होती आ रही है। बताया जाता है कि अ...