कोडरमा, जनवरी 6 -- डोमचांच। प्रखंड के जानपुर निवासी चंदन चौधरी प्रखंड और जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है। पीड़ित चंदन चौधरी ने बताया कि उसे उसका हिस्सा नहीं मिल रहा है। चंदन ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी मां को भी मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया है। पीड़ित ने बताया कि उसने अंचल कार्यालय में भी इस संबंध में आवेदन दिया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। इससे उसका परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है। चंदन चौधरी ने जिला प्रशासन से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.