कोडरमा, जनवरी 27 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर गांव से बीती रात चोरों ने एक स्कॉर्पियो वाहन की चोरी कर ली। चोर अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन लेकर गिरिडीह की ओर फरार हो गए। पीड़ित करण कुमार ने बताया कि उन्होंने कुछ ही महीने पहले स्कॉर्पियो खरीदी थी, जिसे घर के पास खड़ा किया गया था। घटना सोमवार देर रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। सुबह उठने पर वाहन घर के पास से गायब मिला, जिसके बाद इसकी सूचना डोमचांच थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिमन्यु कुमार के नेतृत्व में पुलिस सक्रिय हो गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी गई। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार चोरी से पहले वाहन की रेकी की गई थी। फुटेज में एक युवक लगभग 15 मिनट तक वाहन के अंदर मौजूद दिखा, जिसने लॉक तोड़कर वाहन स्टार्ट किया और गिरिडीह-जमुवा...