कोडरमा, फरवरी 19 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र अंतर्गत बाजार रोड स्थित गोसाई टोला में सोमवार की देर शाम कुछ असामाजिक तत्वों ने सुतरी बम फेंक कर लोगों में दहशत पैदा करने की कोशिश की। स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार की रात 7.20 और 7.50 में तेज धमाका की आवाज सुनाई दी। इसके बाद लोग घर से बाहर आकर देखा, तो जहां बम फेंका गया था, वहां धुआं हो रहा था। इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इसकी सूचना पाकर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और सीसीटीवी के माध्यम से जांच की। घटनास्थल से फटे बम की सामग्री को जब्त कर अपने साथ पुलिस ले गई। पुलिस के अनुसार दुकानों में मिलने वाली सुतरी बम को फोड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आशंका जाहिर की है कि असामाजिक तत्वों द्वारा इस प्रकार से बम विस्फोट कराया गया । बता दें कि पिछले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.