धनबाद, जनवरी 1 -- सिंदरी, प्रतिनिधि। डोमगढ़ के वजूद के लिए अब आरपार की लड़ाई होगी। यह कहना है झारखंड बचाओ संग्राम समिति के अध्यक्ष कौशल सिंह का। सिंदरी स्थित समिति के कार्यालय में अध्यक्ष ने कहा कि 2002 में तत्कालीन केंद्र सरकार ने जब सिंदरी खाद कारखाना को बंद घोषित कर दिया था, तब बंगाल के लोहा तस्करों की नजर एफसीआई के कारखाने पर लग गई थी। उस समय डोमगढ़ के लोगों ने सिंदरी खाद कारखाने को लुटने से बचाया था। जब हर्ल प्रोजेक्ट का निर्माण हो रहा था, तब डोमगढ़ के लोगों ने धैर्य से सिंदरी में शांति बनाए रखा। आज डोमगढ़वासियों को उजाड़ने की साजिश हो रही है। समिति ने 18 जनवरी को डोमगढ़ के मुद्दे पर नेहरू मैदान सिंदरी में एक जनसभा आयोजित की है। इसमें राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ की कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह भी शामिल होंगी। मौके पर मो हाकीम, अरुण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.