धनबाद, जनवरी 2 -- सिंदरी प्रतिनिधि पूरा देश नव वर्ष के जश्न में डूबा हुआ है। लोग घरों एवं पिकनिक स्पॉट पर गाना बाजा व विभिन्न प्रकार के व्यंजन का स्वाद लेते हुए खुशियां मना रहे है। वही डोमगढ़ के लोग अपने आशियान को लेकर चिंतित है। अपना आशियाना बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यहां के लोग डोमगढ़ का अस्तित्व बचाने के लिए डोमगढ़ बचाओ मोर्चा के बैनर तले पिछले 12 दिनों से धरना पर बैठे हैं। प्रशासनिक चुप्पी पर लोगों में आक्रोश है। पिछले 12 दिनों में एक भी प्रशासनिक अधिकारी ने धरना स्थल पर पहुंच कर आंदोलनकारियों की सुध नहीं ली। धरना पर बैठे लोगों के बीच प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी देखी जा रही है। तंत्र की उदासीनता उसकी विफलता वयां कर रहा है। आंदोलन कारियों को न्याय मिलेगा। अथवा तंत्र बसे बसाये डोमगढ़ को उजाड़ने में सहभागी बनेगा। धरना का नेतृत्व ...