जौनपुर, फरवरी 5 -- डोभी। क्षेत्र में गुरुवार को बिजली आपूर्ति छह घंटे बाधित रहेगी। एसडीओ प्रियांशु सिंह ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र डोभी, जमुनी बारी पावर हाउस स्टेशन पर 33/11 केवी रुटिन टेस्टिंग और मेंटीनेंस कार्य के लिए पांच फरवरी 2026 को को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ता इस दौरान सहयोग करें जिससे मेंटेनेंस कार्य सफलता पूर्वक कराया जा सके। अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के खरगू यादव पुत्र शिवनाथ निवासी ग्राम डीहा कोट ने स्थानीय थाने में मंगलवार को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की रात के समय लगभग दो बजे बजे घर के पीछे से आंगन मे सीढ़ी से घर में घुसकर बाक्स एवं अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे कीमती जेवरात एवं बीस हजार रुपये नगद चुरा ले गए। हम लोग सुबह जब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.