गया, मई 16 -- झारखंड से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप लेकर आ रहे तस्करों को एक्साइज विभाग की टीम ने शुक्रवार को डोभी चेकपोस्ट पर जांच के दौरान धर दबोचा। शराब की तस्करी में प्रयोग की जा रही स्विफ्ट कार को भी जब्त कर ली है। एक्साइज इंस्पेक्टर रामप्रीति कुमार ने बताया कि झारखंड की दिशा से आ रही स्विफ्ट कार को संदेह के आधार पर रोककर उसकी तलाशी ली गई। तो उसमें अलग-अलग ब्रांड के कार्टून में रखे केन बियर व विदेशी शराब की खेप बरामद हुई। इसके बाद कार पर सवार चालक समेत तीन अन्य तस्करों को हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गए तस्करों में शेरघाटी के पुरानी चट्टी के रहने वाला सूरज कुमार, डोभी के औरवादोहर गांव का दीपक समेत दो अन्य नाबालिग शामिल है। चारों तस्करों के खिलाफ एक्साइज थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कर सभी को कोर्ट में पेश किया गया। छापेमारी टीम में एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.