चक्रधरपुर, मार्च 18 -- आनंदपुर, संवाददाता जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के गुड़गांव के सेल्वा टोला निवासी 71 वर्षीय वृद्धा मंगरी खलखो की सब्बल से सिर पर वार कर हत्या कर दी गयी। हत्या का आरोप गांव के ही मंगरा तिर्की (60) नामक व्यक्ति पर है। घटना शनिवार रात लगभग आठ बजे की है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने सोमवार को गांव पहुंच शव को बरामद करने के साथ हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल खून से सने सब्बल को बरामद कर लिया। इस संबंध में एक एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस ने बताया कि मृतका मंगरी खलखो के घर के समीप एक डोभा है, जिसमें हत्यारोपी मंगरा तिर्की मछली पकड़ा करता था। इसे लेकर मृतका मंगरी खलखो ने कई दफा मना भी किया था, पर वह नहीं मान रहा था। इसे लेकर मंगरी ने उसे गांव में बैठक कर शिकायत करने की धमकी दी थी। इस बीच शनिवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.