नई दिल्ली, मार्च 19 -- रूस-यूक्रेन के बीच बीते तीन साल से जारी जंग को खत्म कराने की दिशा में मंगलवार को एक उम्मीद की रोशनी दिखी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच करीब 90 मिनट तक समझौता बनाने को लेकर चले मंथन के बाद रूस ने 30 दिनों के अस्थाई संघर्षविराम पर सहमति दे दी थी। हालांकि अब यूक्रेन ने रूस पर इन शर्तों से पीछे हटने का आरोप लगाया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा है कि रूस ने ऊर्जा सुविधाओं पर हमलों को अस्थायी रूप से रोकने के लिए सहमत होने के कुछ घंटों बाद ही बुनियादी ढांचे पर कई बड़े हमले किए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने प्रस्तावित युद्धविराम का स्वागत किया। हालांकि जेलेंस्की ने यह भी कहा है कि इस मामले में वह और जानकारी मिलने की प्रतिक्षा कर रहे हैं। यूक्रेन ने आरोप लगाया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.