तेल अवीव, अगस्त 20 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार गिना रहे हैं कि उन्होंने दुनिया में 6 युद्ध रुकवा दिए हैं। उनका कहना है कि वह जल्दी ही यूक्रेन और रूस के बीच की जंग भी बंद करा देंगे। वहीं इस बीच इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहा संघर्ष तेजी से बढ़ रहा है। कई प्रयासों के बाद भी हमास के साथ इजरायल का सीजफायर नहीं हो सका। वहीं इजरायल ने 60 हजार अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती गाजा में करने का फैसला लिया है। इसके लिए रिजर्व सैनिकों को बुलाया गया है और गाजा फतेह का प्लान बन गया है। इजरायली डिफेंस मिनिस्टर इजरायल काट्ज ने कहा कि गाजा पर जीत हासिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। गाजा में बीते दो सालों से चल रही भीषण जंग को रोकने के लिए मंथन चल रहा है। सीजफायर का प्रस्ताव फिलहाल इजरायल के पास भेजा गया है, जिस पर उसे फैसला लेना है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.