नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- नोबेल पीस प्राइज 2025 के विजेता के नाम का ऐलान होते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा सपना चकनाचूर हो गया है। नोबेल समिति ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि यह प्रतिष्ठित सम्मान वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो को दिया जाएगा। मारिया को वेनेजुएला के लोगों के लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने की उनकी कोशिशों और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर न्यायपूर्ण संघर्ष के लिए नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा जा रहा है। इस ऐलान के बाद दुनियाभर में इस बात को लेकर हलचल मच गई है कि बीते कुछ सप्ताह से नोबेल की कड़ी इच्छा जताने और इस पुरस्कार के लिए खुद को सबसे बड़ा दावेदार बताने वाले ट्रंप की क्या प्रतिक्रिया होगी। वहीं पुरस्कार का ऐलान करने वाला देश नॉर्वे में इस तैयारी में जुट गया है कि डोनाल्ड ट्रंप कहीं नोबेल ना...