रिषिकेष, नवम्बर 3 -- चौखुटिया से 'ऑपरेशन स्वास्थ्य' के तहत पदयात्रा पर निकले आंदोलनकारियों को भानियावाला में रोक लिया गया। इस दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आंदोलनकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों को सुना गया। डीएम तक मांगे पहुंचाने के चार घंटे बाद आंदोलनकारियों को भानियावाला से देहरादून जाने दिया गया। रविवार को भानियावाला में चौखुटिया आंदोलन में शामिल पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी समेत अन्य को सोमवार सुबह आठ बजे स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने घेर लिया। एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने आंदोलनकारियों से लंबी वार्ता की। लगभग चार घंटे तक चली वार्ता में आंदोलनकारियों की मांगों को उन्होंने जाना, जिसके बाद इसकी जानकारी डीएम सविन बसंल को दी। अल्मोड़ा स्थित चौखुटिया से निकले आंदोलनकारी भानियावाला में सुबह लगभग 11 देहरादून के लिए निकले। एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.