रिषिकेष, फरवरी 24 -- डोईवाला तहसील में उप कोषागार की सुविधा नहीं होने से क्षेत्र के पेंशनरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेंशनरों के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय विधायक से उप कोषागार खुलवाने की गुहार लगाई। मंगलवार को सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर संगठन डोईवाला के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक बृजभूषण गैरोला से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पूर्व में डोईवाला में उप-कोषागार का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है और इसके लिए छह पदों को भी स्वीकृति मिल चुकी है। बावजूद, अभी तक सब-ट्रेजरी धरातल पर नहीं उतर पाई है। वर्तमान में 80 से 90 वर्ष के बुजुर्ग पेंशनरों को अपने कार्यों के लिए ऋषिकेश या देहरादून की दौड़ लगानी पड़ती है, जिससे उ...