रिषिकेष, मार्च 22 -- डोईवाला क्षेत्र स्थित सुसवा नदी में अवैध खनन की शिकायत तहसीलदार से की गई है। लोगों का आरोप है कि रात में ससुवा नदी में अवैध खनन किया जा रहा है। तहसीलदार से की गई शिकायत में लोगों ने कहा है कि देहरादून अंतर्गत डोईवाला विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध खनन का कारोबार तेजी से पनप रहा है। यहां सुसवा नदी में शाम ढलते ही खनन कार्य शुरू हो जाता है। तमाम खनन व्यापारियों के ट्रैक्टर ट्राली नदी क्षेत्र में घुस जाते हैं और रातभर यहां बड़ी-बड़ी मशीनों से अवैध खनन सामग्री भरकर ट्रैक्टर ट्रालियों से इसका ढुलान किया जाता है। अवैध खनन का ढुलान करने वाले वाहन ओवरलोड होकर रात्रि भर गांव से होकर गुजरते हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में रात्रि में माहौल शांत नहीं रहता है। खनन सामग्रियों के वाहनों में ओवरलोड ढुलान होने से तमाम सड़कें क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.