लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता व्यावसायिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान के सह संरक्षक बनाए गए हैं। साहित्य संस्थान की महामंत्री डॉ. सीमा गुप्ता ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान के लिए अत्यंत खुशी और गौरव का पल है। पूर्व में डॉ. हरिओम 6 वर्षों तक संस्थान के अध्यक्ष रहे हैं। उस दौरान उन्होंने संस्थान को नए आयाम दिए। अब उनके संरक्षण में निश्चित रूप से संस्थान को नित नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...