लखनऊ, मई 16 -- बीरबल साहनी पुरा विज्ञान संस्थान (बीएसआईपी) की वैज्ञानिक डॉ. स्वाति त्रिपाठी को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (आईएनएसए) के यंग एसोसिएट पुरस्कार के लिए चुना गया है। वर्ष 2025 का यह प्रतिष्ठित पुरस्कार डॉ. स्वाति को रिसर्च में उनके असाधारण योगदान और अकादमिक उत्कृष्टता के लिए दिया जाएगा। बीएसआईपी के किसी वैज्ञानिक को पहली बार यह पुरस्कार दिया जा रहा है। निदेशक डॉ. महेश जी ठक्कर ने कहा कि डॉ त्रिपाठी और बीएसआईपी दोनों के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। डॉ स्वाति त्रिपाठी बीएसआईपी के शोध पराग मोर्फोमेट्री, कोप्रो-पैलिनोलॉजी और मेलिसोपैलिनोलॉजी के अध्ययन सहित पैलिनोलॉजी के माध्यम से क्वाटरनरी वनस्पति और जलवायु परिवर्तन अध्ययन पर केंद्रित है। इससे पहले 2017 में डॉ त्रिपाठी को राष्ट्रीय विज्ञान निकाय (भारतीय विज्ञान अकादमी, बेंगलुरु)...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.