बिहारशरीफ, नवम्बर 21 -- बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। पूर्व विधायक और बिहार शांति मिशन के अध्यक्ष रामनरेश सिंह ने बिहारशरीफ के विधायक डॉ. सुनील कुमार को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय को लेकर नालंदा सहित चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों में असंतोष है। कुछ माह पहले ही उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई थी। जिसे बाद में वापस ले लिया गया। इससे कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से आग्रह किया कि निर्णय पर पुनर्विचार कर डॉ. सुनील कुमार को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.