घाटशिला, फरवरी 8 -- घाटशिला। डॉ. सुनीता देवदत्त सोरेन के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से रविवार को मिला। इस क्रम में वेतन भुगतान को लेकर उन्हे ज्ञापन भी सौंपा ज्ञापन। प्रतिनिधिमंडल ने श्री रघुवर दास को अवगत कराया कि राज्य के कई गैर-सरकारी सहायता प्राप्त एवं प्रबंधकीय स्कूलों में कार्यरत सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारी पिछले 15 से 20 वर्षों से नियमित वेतन से वंचित हैं। आर्थिक तंगी के कारण शिक्षकों के परिवारों की स्थिति दयनीय हो गई है। बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, विवाह और दैनिक जरूरतें तक प्रभावित हो रही हैं, फिर भी शिक्षक शिक्षा व्यवस्था को जीवित रखने के लिए निरंतर सेवा दे रहे हैं। डॉ. सुनीता देवदत्त सोरेन ने कहा कि शिक्षक समाज का स्तंभ होता है, लेकिन आज वही शिक्षक अपने हक के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। उन...