नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। साहित्य अकादमी सभागार में डॉ. सच्चिदानंद जोशी की पुस्तक 'गूंजे देश राग' का विमोचन हुआ। यश पब्लिकेशन से प्रकाशित यह काव्यात्मक कृति भारत की सांस्कृतिक विविधता और देश-भाव की गूंज को उभारती है। ट्रैवल ब्लॉगर डॉ. कायनात काजी ने कहा कि पुस्तक मंगोलिया से कंबोडिया तक हिन्दुस्तानी भावना का जीवंत अनुभव कराती है। व्योमेश शुक्ल ने रोचक प्रसंग साझा किए। कार्यक्रम में कात्यायनी चतुर्वेदी मौजूद रहीं। निदेशक जतिन भारद्वाज ने आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...