सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- सुलतानपुर। राणा प्रताप पीजी कॉलेज में बीएड के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार सिंह (अंश) ने राजर्षि जनक विश्वविद्यालय,नेपाल में 'वैश्विक सततताः शिक्षा, साहित्य, मानविकी एवं विज्ञान का समावेश" विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में सारगर्भित एवं शोधपरक शोध-पत्र प्रस्तुत किया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, शोधात्मक उपलब्धियों एवं प्रभावी शैक्षणिक नेतृत्व के लिए उन्हें ग्लोबल एक्सीलेंस एजुकेटर अवार्ड से सम्मानित किया गया। व्याख्यान में डॉ.संतोष अंश ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन ला रहा है। एआई आधारित तकनीकों के माध्यम से व्यक्तिगत शिक्षण,स्मार्ट क्लासरूम,ऑनलाइन मूल्यांकन,डेटा आधारित शैक्षणिक निर्णय एवं शिक्षण की गुणवत्ता में निरं...