हाथरस, फरवरी 4 -- सादाबाद। नई दिल्ली के प्रतिष्ठित तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 30 व 31 जनवरी को आयोजित द्वितीय एशियन सिख गेम्स के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सादाबाद क्षेत्र के होनहार खिलाड़ी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। ग्राम नगला सिधारी निवासी एवं आगरा कॉलेज, आगरा के विधि विभाग में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत डॉ. संतोष कुमार सिंह ने सीनियर वर्ग की पूमसे व्यक्तिगत व टीम स्पर्धाओं में उत्कृष्ट तकनीक, अनुशासन और दमदार आत्मविश्वास का परिचय देते हुए दो स्वर्ण पदक तथा एक रजत पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराया। इस प्रतियोगिता का आयोजन वर्ल्ड सिख फाउंडेशन एवं सिख फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें देश-विदेश के नामचीन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। -- एसडीएम के ...