मोतिहारी, मार्च 8 -- मोतिहारी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. श्वेता को क्विंस यूनिवर्सिटी बेलफास्ट, आयरलैंड में प्रतिष्ठित चार्ल्स वॉलेस फैलोशिप के तहत विजिटिंग स्कॉलर के रूप में चुना गया है। यह प्रतिष्ठित फैलोशिप चार्ल्स वॉलेस इंडिया ट्रस्ट द्वारा वित्तपोषित और ब्रिटिश काउंसिल द्वारा प्रशासित है। जिसका उद्देश्य भारतीय समाजशास्त्र और नृविज्ञान के विद्वानों को अनुसंधान के अवसर प्रदान करना है। डॉ. श्वेता ने मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और परास्नातक किया है और उन्होंने अपना पीएचडी, स्वर्गीय प्रो. विनय कुमार श्रीवास्तव (पूर्व निदेशक, नृविज्ञान सर्वेक्षण संस्थान, भारत सरकार) के मार्गदर्शन में पूर्ण किया। उनका शोधकार्य संस्कृति और पर्यावरण के अंतर्संबंधों पर केंद्रित रहा है। उनकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.