जमशेदपुर, फरवरी 19 -- बिष्टुपुर स्थित डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान के सभागार में आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गुरुवार सुबह 11:00 बजे आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष जेके श्रीवास्तव ने की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के महासचिव डॉ. हरिवल्लभ सिंह 'आरसी' ने शिवाजी महाराज के अदम्य साहस और शौर्य को याद किया। उन्होंने कहा कि जब बाहरी आक्रमणकारियों द्वारा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा था, तब शिवाजी ने अपनी वीरता से सल्तनत को चुनौती दी और समाज की रक्षा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि आत्मरक्षा के लिए संघर्ष करना ही सच्चा धर्म है।विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित अरका जैन विश्वविद्...