देहरादून, जनवरी 6 -- डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल ने कांग्रेस पर अंकिता हत्याकांड को लेकर दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अल्का डेयरी चौक धर्मपुर में मंगलवार को प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष वासुदेव जखमोला के नेतृत्व में आयोजित किया गया। महानगर के पूर्व जिला महामंत्री रतन सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने अंकिता हत्याकांड का त्वरित संज्ञान लेते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की। साथ ही न्याय प्रक्रिया का पालन करते हुए तीनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा दिलाई गई। इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए इस संवेदनशील मामले का लगातार दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बार-बार इस मुद्दे को राजनीतिक लाभ के लिए उछालकर अंकिता का अपमान कर रही है। जहां एक ओर उनकी आत्मा की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.