गिरडीह, जून 24 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के भाजपा चतरो मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में सोमवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें चतरो बाजार के पास उपस्थित सदस्यों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बताया गया कि पार्टी के तीनों मंडल के सभी बूथों पर जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। मौके पर विजयनन्दन तिवारी, बीरेंद्र तिवारी, अविनाश चन्द्र राय, पंकज राम, उमेश राय, सुधीर यादव, सुभाष शर्मा, मनोज राम आदि लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.