बहराइच, जुलाई 6 -- बहराइच, टीम। जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती रविवार को जिले भर में मनाई गई। लोगों ने गोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि उनके द्वारा देश के प्रति किए गए बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इसके साथ ही पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। तेजवापुर ब्लाक सभागार में मंडल अध्यक्ष विद्याधर बाजपेई ने कार्यक्रम आयोजित किया। मुख्य अतिथि तेजवापुर मंडल प्रभारी डॉ.राजू निगम व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय रहे। सभी मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि डाक्टर मुखर्जी के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। इसके बाद फलदार पौधे लगाए गए। शशिकांत त्रिपाठी, रिंकू मिश्र, प्रदुम्न प्रसाद मिश्र, राकेश वर्मा, राजू शुक्ला, प्रकाश चन्द्र द्विवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.