प्रयागराज, सितम्बर 22 -- प्रयागराज। पंजाब कला भवन चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हिंदी के विद्वान एवं हिंदी के लिए कार्य कर रहे संपूर्ण विश्व से 11 लोगों को 20 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मान से सम्मानित किया गया। समारोह में प्रयागराज की पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त तथा समाजसेवी डॉ. शिखा दरबारी को हिंदी भाषी क्षेत्रों में सामाजिक कार्य एवं पुस्तक प्रणयन के लिए साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी को अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान 'वसुधा - साहित्य- शिरोमणि- सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए विद्वानों को प्रशस्तिपत्र, स्मृति चिह्न, साहित्य, अंगवस्त्र तथा धनराशि प्रदान की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.