पीलीभीत, फरवरी 4 -- पीलीभीत। ललित हरि राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय पीलीभीत के प्रधानाचार्य एवं अधीक्षक प्रो. सुदीप सहाय बेदार को महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय गोरखपुर में आयुर्वेद संकाय का संकायाध्यक्ष नामित किया गया है। कुलसचिव अजीत कुमार जायसवाल ने आदेश जारी कर दिया है। अधिनियम-2021 के अनुसार संकायाध्यक्ष परीक्षा समिति के पदेन सदस्य होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...