रांची, जनवरी 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। छत्तीसगढ़ की डॉ. विश्वासी एक्का को 19 जनवरी को प्रथम 'रोज केरकेट्टा साहित्य सम्मान' से नवाजा जाएगा। प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन द्वारा यह सम्मान उनकी कृति 'कोठी भर धान' के लिए दिया जा रहा है। इसके तहत उन्हें 25 हजार रुपये, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर दो बजे से मोरहाबादी स्थित डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान में आयोजित होगा। फाउंडेशन की सचिव वंदना टेटे ने बताया कि सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि साहित्यकार वाल्टर भेंगरा होंगे। कार्यक्रम में कवयित्री पार्वती तिर्की और आंदोलनकारी पत्रकार विनोद कुमार पुरस्कृत कृति की समीक्षा करेंगे। इस दौरान संतोष मृदुला, रैना टेटे, एंजेल बिलुंग, अभिनव बिलुंग और चिराग सोरेंग द्वारा डॉ. रोज केरकेट्टा की कहानियों व कविताओं का...