रांची, जनवरी 19 -- रांची, वरीय संवाददाता। छत्तीसगढ़ की साहित्यकार डॉ. विश्वासी एक्का को सोमवार को प्रथम डॉ. रोज केरकेट्टा साहित्य सम्मान से नवाजा गया। मोरहाबादी स्थित डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान में प्यारा केरकेट्टा फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक गरिमामयी समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. एक्का को यह पुरस्कार उनकी चर्चित कृति 'कोठी भर धान' के लिए दिया गया। सम्मान के रूप में उन्हें शॉल, प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रुपये की सम्मान राशि भेंट की गई। कार्यक्रम में साहित्यकार पार्वती तिर्की ने डॉ. एक्का के लेखन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी कृति में टोटेम, आदिवासी जीवन दर्शन और आदिवासी व गैर-आदिवासी विचारधाराओं के बीच के टकराव को गहराई से उकेरा गया है। विशेष रूप से इस वैचारिक संघर्ष में पिसती स्त्रियों के मुद्दों को उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.