सासाराम, सितम्बर 7 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सेवानिवृत्त प्राचार्य अवध बिहारी त्रिपाठी के पुत्र डॉ. विवेकानंद को एमडी पीडियाट्रिक्क्स में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ के प्रथम दीक्षांत समारोह के दौरान प्रदान किया गया। डॉ. विवेकानंद जिले की कुरी गांव के निवासी हैं। वर्तमान में वे सीआरपीएफ में कमांडेंट (मेडिकल) के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी पटना में प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उनको स्वर्ण पदक मिलने पर क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। सम्मान मिलने पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...