मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। जिला चेस एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा रविवार को कलमबाग चौक स्थित एक होटल में हुई। इसमें सचिव राजीव रंजन ने एसोसिएशन का लेखा-जोख प्रस्तुत किया। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। डॉ. विमोहन अध्यक्ष व सचिव अभिषेक सोनू चुने गए। राजीव रंजन, अभिमन्यु परिमल, चक्रधर सिन्हा, कृष्णकांत सिन्हा, प्रकाश सिन्हा व उदय कुमारा विकल उपाध्यक्ष बने। सह सचिव हरिओम, अजय कुमार, संजीव कुमार, अमित चंदन, उज्ज्वल कुमार व शशिकेश कुमार को और कोषाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र कुमार दीपू को चुना गया। चुनाव अनामिका कुमार और साहिस्ता परवीन की देखरेख में हुआ। इस दौरान कुल 64 आजीवन सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.